जालौर: मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालौर पहुंचकर भैरूनाथ अखाड़े के महंत का लिया आशीर्वाद
Jalor, Jalor | Jul 21, 2024 जालौर दौरे पर पहुंचे राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भेरुनाथ अखाड़े के महंत गंगानाथ महाराज का आशीर्वाद लिया। देवस्थान विभाग की ओर से गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महंत का माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को भी महंत को सोपा।