जालौर: जालौर के पीजोंपूरा गांव में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Jul 21, 2024 जालौर के पीजोंपूरा गांव में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश। आज ग्रामीणों ने मुख्य रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया एवं पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली द्वारा वारदात का मामला दर्ज नहीं करने को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी SP को सौपा था ज्ञापन। कल रात फिर हुई चोरी की घटना,ग्रामीणों में वारदात को लेकर आक्रोश।