तिसरी प्रखंड के तिसरी, बटबरिया, सलगाडीह समेत अन्य गांवों में सोमवार की दोपहर दो बजे भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने गरीब असहाय लोगों के बीच दो सौ कम्बल का वितरण किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस कपकपाती ठंड से बचाव हेतु गरीब असहाय लोगों के बीच दो सौ कम्बल का वितरण किया गया है।