गोपालगंज: पिपरा गांव के समीप गंडक नहर में डूबकर लापता हुए साइकिल सवार अधेड़ का शव बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के गंडक नहर में एक साइकिल सवार डूबकर लापता हो गया। जिनका शव 15 घंटे के अंदर बरामद किया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।