होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद के कार्यालय में भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई आयोजित मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष रहे उपस्थित
गुरुवार को नर्मदापुरम सांसद के जनता कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सांसद के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।