हैदरगढ़: रिठी सिकंदरपुर गांव में सड़क खराब होने से इमरजेंसी वाहनों को पहुंचने में हो रही दिक्कत, शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई
हैदरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े कपरपुरवा मजरे रिठी सिकंदरपुर गांव के निवासियों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लंबे समय से सड़क, आरसीसी, इंटरलाकिंग और खड़ंजा का निर्माण नही होने के कारण एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार करीब 10 बजे जानकारी दिया।