भोरे थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में गुरुवार की दोपहर दो बजे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिकोण से एसपी के निर्देश पर पुलिस और केंद्रीय शस्त्र बालों के द्वारा एरिया डॉमिनेशन और फ्लैग मार्च किया गया। वहीं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। इसके साथ ही जनता से शांती और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई।