अररिया: अररिया में 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न हुई
Araria, Araria | Jun 17, 2026 अररिया में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को अररिया जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।