मढ़ौरा: अंवारी में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के अंवारी में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में स्थानिय पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे जानकारी दिया कि अंवारी निवासी मदन कुमार की पत्नी ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है।