सरैया: सरैया में प्रमुख, उप प्रमुख चुनाव स्थगित होने की खबर के बाद भी समिति सदस्य मुख्यालय पहुंचे, सरगर्मी बढ़ी
सरैया प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव स्थगित की सूचना सोशल मीडिया पर चलने के बावजूद पंचायत समिति सदस्य प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और विरोध किया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास अधिकारी के अनुपस्थित होने के कारण लोगों ने आक्रोश जताया और कहा कि हम लोगों को किसी प्रकार की विभागीय सूचना नहीं दी गई, सोशल मीडिया पर हाई कोर्ट का आदेश का प्रति वायरल ह