बांका: फायर लाइसेंस नहीं है तो कार्रवाई तय, डीएसपी विनय कुमार की चेतावनी, बांका में चलाया अभियान
Banka, Banka | Jun 5, 2026 जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संभावित अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार की दोपहर दो बजे विशेष फायर ऑडिट अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अग्निशमन डीएसपी विनय कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटल, स्कूल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।