बरेली: मीरगंज में वृद्ध से शादी के लिए नहीं मानी बेटी तो पिता ने लिखा दी झूठी रिपोर्ट, बेटी ने SSP ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
मीरगंज में पिता के झूठे मुकदमे के विरोध में बेटी ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने बताया कि वह मीरगंज की निवासी है और उसके पिता धन के लालच में बूढ़े व्यक्ति से उसकी शादी कराना चाहते हैं। वह शादी नहीं करना चाहती और घर से भाग गई है। जिससे चलते उसके पिता ने थाने में अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।