मुरलीगंज: मुरलीगंज में डाक निरीक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित
गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में डाक निरीक्षक के लिए भव्य विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, डाक कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया. इस दौरान शशिकांत सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.