चांपा: सारागांव के देवरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी दुकालु राम बरेठ के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति दुकालु राम बरेठ की मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची।