बागपत: किसान मजदूर संगठन तोमर की बागपत कार्यालय पर हुई बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर जताया आक्रोश
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2026 शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे किसान मजदूर संगठन तोमर के बागपत कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।