राजगढ़: गर्मी के कारण न्यायालयों का कार्य समय परिवर्तित, राजगढ़ से प्रीतम शर्मा एडवोकेट ने दी जानकारी
Rajgarh, Churu | Apr 12, 2026 गर्मी शुरू होने के साथ ही सोमवार से 13 अप्रेल से न्यायालयों का समय बदल जायेगा, गर्मी को देखते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने अहम निर्णय लेते हुए न्यायालयों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में 23 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की गई है, यह नई व्यवस्था सोमवार 13 अप्रैल 2026 से रविवार 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।