मुज़फ्फरनगर: पर्ची पर नंबर भेजकर युवती से दोस्ती की कोशिश, विरोध पर पिता पर चेन से हमला, पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार किया
चरथावल क्षेत्र में युवती को पर्ची पर मोबाइल नंबर भेजकर संपर्क करने की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के पिता विपिन त्यागी पर बुलेट की चेन से हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलशाद उर्फ मुकद्दस को कुल्हेड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।