चांदपुर: चांदपुर के हैजरपुर में मृतक प्रशांत सैनी की पत्नी को राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने ₹5 लाख का चेक दिया
शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जसवंत सैनी चांदपुर के गांव हैजरपुर में मृतक प्रशांत सैनी के घर पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए के दो चैक दिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान पूर्व विधायक कमलेश सैनी जिला मंत्री तिलक राज प्रभात यादव ललित सैनी आदि मौजूद रहे।