दलौदा: ग्राम मजेसरा गांव से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ एक शख्स को पकड़ा
भावगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मजेसरा से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान विरम पिता खुमान सिंह जाति राजपूत उम्र 45 साल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी के तहत कार्रवाई की गई है।