दलौदा: दलोदा थाना क्षेत्र के पान टीएमटी सरिया फतेहगढ़ फैक्ट्री में मजदूर की मौत मामले में क्रेन ऑपरेटर पर दर्ज किया गया केस
19 मार्च को पान टीएमटी सरिया फैक्ट्री में मजदूर शाहरूख मंसूरी की मौत हो गई थी। जांच के बाद क्रेन ऑपरेटर राजवीर पिता नरेश चंद्र शाक्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने बिना देखे व बगैर सूचना के क्रेन चालू कर दिया था, जिससे मजदूर शाहरूख मंसूरी को गंभीर चोटें आई थी और उसकी मौत हो गई थी।