जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को जिला न्यायालय, सभी तालुका न्यायालयों तथा राजस्व न्यायालयों में किया गया। इस लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में आयोजित ।