बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे से प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना था.