खागा: मोहम्मदपुर कला गांव में घटिया निर्माण के खिलाफ गांव वालों ने सड़क पर उतरकर ठेकेदार की खोली पोल
Khaga, Fatehpur | Apr 13, 2026 फ़तेहपुर जिले के अम्बापुर से हथगांव मार्ग के मोहम्मदपुर कला गांव में घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। गांव वालों ने कहा कि सालो के बाद सड़क बनने का नंबर आया जहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर खाना पूर्ति की जा रही है। हालांकि इस मामले में एक्सईएन PWD के द्वारा बताया गया कि सड़क मानक अनरूप न बनने पर सड़क की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगीं।