गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने चोरी के 1 मोबाइल फोन के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का तहत चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की सुबह 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया की गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में खुद का नाम मोहम्मद अकबर बताया है। जो झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है।