बांगरमऊ: उन्नाव में तेज आंधी का कहर, पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के मियागंज में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार शाम 4 बजे आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर मकबूल खेड़ा गांव के पास एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे में 9 वर्षीय अंश की मौत हो गई, जबकि अमित और रजेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने हैड्रा मशीन की मदद से पेड़ हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को प