गुना नगर: गुलाबगंज में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर अहिरवार समाज संघ की बैठक हुई
गुना में कैंट इलाके के गुलाबगंज में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर अहिरवार समाज संघ की बैठक हुई। 17 मार्च को सामने आई जानकारी में संघ से जुड़े अधिकारी कर्मचारी, समाज सेवी ओर समाज के लोगों ने विचार विमर्श कर अंबेडकर जयंती पर चल समारोह निकालना एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। लोगों को कार्यक्रम संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई।