गुना नगर: बांसखेड़ी में गुना रेलवे स्टेशन के आउटर पर मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से बड़ी घटना टली, वीडियो सामने आया
गुना रेलवे स्टेशन के आउटर पर बांसखेड़ी में बड़ा हादसा होने से बच गया। 17 मार्च को सामने आई जानकारी में बीते रोज बीना से चलकर कोटा की ओर जा रही मालगाड़ी के 12 से अधिक डिब्बे कपलिंग छोड़कर पीछे रह गए। मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तकनीकी खराबी को ठीक कर गाड़ी रवाना की गई।