अरनोद: हरिद्वार गौतमेश्वर में आदिवासियों का उमड़ा जनसैलाब, वैशाखी पूर्णिमा मेले में आस्था का सैलाब, कलेक्टर व एसपी भी पहुंचे
प्रतापगढ़ जिले के प्रसिद्ध गौतमेश्वर महादेव मंदिर में वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन हुआ, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आदिवासी समाज के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले गौतमेश्वर में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें