राठ: औंडेरा गांव में वार्ता के बाद ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, फिलहाल हटाई जाएगी प्रतिमा
Rath, Hamirpur | Apr 16, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में ग्रामीणों के द्वारा रात के अंधेरे में स्थापित की गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर चल रहा विवाद आज गुरुवार को समाप्त हो गया है। बता दें कि बीते 4 दिन पूर्व औंडेरा गांव में स्थित हरिजन बस्ती में ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना कर दी थी।