ऊंचाहार: गौरा मवई गाँव में स्थगन आदेश के बावजूद भूमि पर किया जा रहा कब्जा, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गौरा मवई गाँव में स्थगन आदेश के बाद भी जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पुलिस से की गई है।गाँव के बालकिशुन ने बताया कि, गाँव स्थित जमीन का वाद न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी है।आरोप है कि इसके बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा उस पर दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकी भी दी जा रही है।