बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 4 नंबर की नहर में लापता व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 4 नंबर कि नहर में ग्रामीणों ने व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ देखा जिसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तो उसकी पहचान अयाजुदीन शेख पुत्र फयाजुदीन शेख निवासी मदारेश्वर रोड स्थित गली नंबर 7 के रूप में हुई है। जिसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया।