बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे पुलिस के साथ बदसलूकी, हाथापाई और पथराव की घटना सामने आई। यह घटना पुपुंकी आश्रम परिसर में हुई, जहां बाबा मुनि की 100वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एहतियातन कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।