भंडरिया: भंडरिया में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
भंडरिया प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 5बजे हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद अचानक बदले मौसम ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।बारिश शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर राहत महसूस करते नजर आए। किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखी।