थरथरी: नैली गांव में भीम समग्र अभियान शिविर में 12 लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र दिए गए
चंडी प्रखंड अंतगर्त सालेहपुर पंचायत के नैली में शनिवार की दोपहर 12 बजे भीम समग्र अभियान के तहत लगाया गया शिविर में 12 लोगों के बीच जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेश कुमार सुमन ने बताया कि चंडी प्रखंड के नैली गांव में भीम समग्र अभियान के तहत लगाया गया शिविर में कुल 12 लोगों को शिविर में ही प्रमाण पत्र वितरण किया गया।