मेदिनीनगर (डालटनगंज): पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही का आरोप, कहा- हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के पास नहीं है खतियान
पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को पलामू में मीडिया से बात करते हुए झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पलामू-गढ़वा के लोगों का अपमान किया जा रहा है। भानु प्रताप शाही ने दावा किया कि स्थानीय लोगों की भाषा छीनी जा रही है,उनकी जमीन छिनने की साजिश है और उन्हें “बाहरी” करार देकर अपमानित किया जा रहा है।