टीकमगढ़: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: CCTV से मिला सुराग, एसपी ने कंट्रोल रूम में ₹1.5 लाख की चोरी का किया खुलासा
देहात थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। बजाज मोटरसाइकिल शोरूम से ₹1.5 लाख चोरी करने वाले आरोपी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसके कब्जे से पूरी नगद राशि बरामद कर ली।