हंडिया: मोहम्मदाबाद में चंदा मांगने के विवाद में हुई मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल
हंडिया क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे ठीक कराने के लिए चंदा जुटाया जा रहा था। इसी दौरान चंदा मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अजीत पटेल के पिता शंकर लाल के साथ गाली-गलौज हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे अजीत पटेल के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई।सोमवार 02 बजे मिली जानकारी