थाना दक्षिण पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने 15 अक्टूबर 2025 को मुख्य रेलवे स्टेशन के पास हरीबाबू (35) को महिलाओं पर अश्लील कमेंट और फब्तियां कसने के आरोप में दोपहर साढ़े तीन बजे करीब गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान महिला सुरक्षा व अपराध रोकथाम को प्राथमिकता दी।