कांकेर: राजापारा स्थित राम जानकी मंदिर में 22 जनवरी को 5100 दीए प्रज्ज्वलित कर मनाया जाएगा रामोत्सव
Kanker, Kanker | Jan 21, 2024 अयोध्या की पावनधरा में प्रभु श्री राम की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगी। इसे प्रदेशभर में रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।कांकेर के राजापारा वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। और 5100 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित कर रामोत्सव मनाया जाएगा।