कांकेर: 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान PG कॉलेज परिसर में स्कूली वाहनों की जांच हेतु निरीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Kanker, Kanker | Jan 21, 2024 कांकेर में यातायात पुलिस परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कांकेर अनुभाग के समस्त स्कूली वाहनों का निरीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 39 वाहनों तथा उनके 78 चालकों व परिचालकों की चेकिंग की गई। उक्त वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन में प्रेशर हॉर्न व एक वाहन में अग्निशामक यंत्र एक्सपायरी मिलने पर कार्रवाई की गई।