कांकेर: चारामा पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanker, Kanker | Jan 21, 2024 सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय विद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ठगी करते थे। चारों आरोपियों ने कई लोगों से लगभग ₹970000 की ठगी कर चुके थे। बालोद व चारामा थाना क्षेत्र से कुल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।