जीरन: जीरन में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, हरकीयाखाल रोड पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ आवागमन
Jiran, Neemuch | May 22, 2025 मौसम के अचानक बिगड़ते हालात ने जीरन क्षेत्र में जनजीवन को काफी अस्त व्यस्त कर दिया गुरुवार को शाम 6:00 बजे करीब, भयानक आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में चारो ओर अस्त व्यस्त कर दिया । जीरन से हरकीयाखाल रोड पर पेड़ गिरने के कारण दो घंटे तक यातयात बाधित रहा दो घंटे में पेड़ को हटा कर रास्ता साफ कर रोड को यथावत किया गया।