जीरन: भंवरासा-पालसोड़ा मार्ग पर कार बस में घुसी, 7 घायल
Jiran, Neemuch | May 26, 2025 सोमवार को शाम 7:00 बजे करीब भंवरासा से पालसोड़ा के बीच मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी जिसके बाद कार में सवार 7 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया। घटना में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।