सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पकड़िया निवासी विनोद राय के 22 वर्षीय पुत्र अनिल राय के रूप में हुई है। वह राजवाड़ा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था।