बिहारीगंज: रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सौ साल से अधिक पुरानी है मां दुर्गा की पूजा परंपरा
बिहारीगंज रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सौ वर्षों से अधिक पुराने इस मंदिर में बंगाली रीति-रिवाज से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बसुंदेव सिंह सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में जुटे हैं।