ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत
Takha, Etawah | Oct 20, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौतः आपको बताते चले इटावा के ऊसराहार-किशनी मार्ग पर सोमवार शाम उदयपुर कला गांव के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक की जान चली गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राहुल श्रीवास्तव और उनकी चार साल की नातिन सौम्या घायल हो गए।