कांकेर जिले में एक जगदलपुर के सराफा व्यापारी से 29 लाख रुपए की लूट हुई। अज्ञात बदमाशों ने चांदी के सिक्कों और कैश से भरा बैग चुरा लिया। व्यापारी बस से जगदलपुर से रायपुर जा रहा था, तभी यह घटना हुई। बैग में 29 लाख रुपए कैश थे। मामला कांकेर थाना इलाके का है। पुलिस प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सराफा कारोबार से जुड़े काम करता है।