बरेली: बरेली में अवैध हथियार तस्कर मजार के पास तमंचे के साथ दबोचा गया, किराएदार को छिपाने पर मकान मालिक भी फंसा
बरेली जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने एक शातिर आरोपी को 12 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोहनपुर मजार तिराहे के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कय्यूम कुरैशी (38) निवासी मूल रूप से बीसलपुर, पीलीभीत तथा वर्तमान निवासी ठिरिया निजावत खां, थाना कैंट के रूप में हुई है।