शहर के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत घोंसला विहार कॉलोनी एवं होंडावॉल नगर में सीवर और बरसाती पानी का गंभीर जलभराव लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। कॉलोनियों में घरों के चारों ओर तीन से चार फीट तक पानी भरा रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे पानी में होकर निकलने को मजबूर हैं, जिससे कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थ