धौलपुर: वेल्डिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से हुई मौत
कासिमपुर गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान में वेल्डिंग का काम कर रहा युवक अचानक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। हादसे में गदरपुरा निवासी 26 वर्षीय शाहनबाज पुत्र रईस की जान चली गई। घटना के समय शाहनबाज मकान की रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहा था। अचानक संतु